रिपोर्ट–धीरेन साहा
महेशपुर (पाकुड़):– दिनांक 12/5/2023 (शुक्रवार) को थाने में दर्ज थाना कांड संख्या 71/23 के तहत दो नामजद प्राथमिकी अभियुक्त शिव प्रसाद साह तथा उसकी पत्नी माला देवी ने शुक्रवार को महेशपुर थाने के एसआई मुकुल भगत तथा शैलेंद्र कुमार नायक ने पुलिस बल व महिला चौकीदार के साथ मिलकर एक नामजद प्राथमिकी अभियुक्त माला देवी को उसके घर शहरग्राम से गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा नामजद प्राथमिकी अभियुक्त पति शिव प्रसाद साह फरार है। गिरफ्तार माला देवी को महिला चौकीदार की अभिरक्षा में स्वास्थ्य परीक्षण कराकर पाकुड़ चालान कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि इन दोनों के खिलाफ महेशपुर थाने में लोक बाधा उत्पन्न करने हुए सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने एवं अवैध रुप से शराब की बिक्री करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने बड़ी कारवाई करते हुए एक नामजद प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।






