Search

June 19, 2026 9:51 am

सरकार द्वारा बनाई गई 60–40 नियोजन नीति हो रद्द

स्थानीय निवासियों ने किया गया एक दिवसीय बंदी।

रिपोर्ट–धीरेन साहा

शनिवार को आदिवासी क्षेत्र के स्थानीय लोगों द्वारा महेशपुर प्रखंड के शहरग्राम चौक में एक दिवसीय साकेलिक बंदी किया गया। जिसमें झारखंड के 60–40 नियोजन नीति एवं स्थानीय नीति जो हमारे आदिवासी सरकार ने लागू की है, जिसमें सभी झारखंड वासी ना खुश है। जिस कारण विधि व्यवस्था शांतिपूर्वक से बाजार बंदी किया गया। जिसमें लगभग 500 से ज्यादा लोग उपस्थित रहे। सभी लोगो का एक ही कहना है की नियोजन नीति 60–40 को अविलंब रद्द किया जाए तथा खतियान आधारित स्थानीय और नियोजन नीति को लागू किया जाए और उम्र सीमा में 5 वर्ष की छूट दिया जाए। अगर माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा नियोजन नीति 60-40 को रद्द नहीं किया गया तो आदिवासी छात्र संघ एवं झारखंड वासियों आंदोलन के लिए बाह्य होंगे। जिसमें वरिष्ठ स्थानीय निवासी कीनू हेंब्रम, भजन टूडू असीलदाना मरांडी, चेतन मुर्मू, कमल मुर्मू, संतोष भगत, आदि उपस्थित रहे।

  • किया कहते है स्थानीय ग्रामीण कीनू हेंब्रम

स्थानीय आदिवासी निवासी कीनू हेंब्रम ने कहा सरकार द्वारा लाई गई नियोजन नीति बहुत ही गलत नीति है। उन्होंने कहा पहले स्थानीय नीति बननी चाहिए फिर नियोजन नीति की बात आएगी। स्थानीय नीति बनने से पहले ही नियोजन नीति बनाने लगी सरकार जो सरासर गलत है। उन्होंने कहा जब तक हम लोग का स्थानीय नीति या बत्तीसी खतियान तय नही होता है तब तक हमलोग नहीं मानेंगे। तब तक हमलोग का संकृतिक हड़ताल चलते रहेगा। आने वाला समय में आर्थिक नाकाबंदी होगी , 24 घंटे का ,24 घंटे के बाद 48 घंटे का इसके बाद बुनियाद नाकाबंदी होगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!