Search

May 16, 2026 12:16 pm

सरस्वती शिशु मंदिर में हवन के साथ नए सत्र प्रारंभ

लिट्टीपाड़ा पाकुड़

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में शनिवार को हवन पूजा के साथ नए सत्र 2023– 24 का आरंभ किया गया। प्रधानाचार्य नागेन्द्र झा द्वारा विधि विधान के साथ हवन कर पुजा अर्चना किया। विद्या भारती विद्यालय के अंतर्गत सभी विद्यालयों में सत्र का प्रारंभ हवन पूजन के साथ किए जाते हैं इसी के तहत शिशु मंदिर लिट्टीपाड़ा में भी सभी भैया बहन आचार्य दीदी जी के द्वारा अग्नि में आहुति देकर नए सत्र का आरंभ किया गया ताकि नई उमंग तथा जोश के साथ आगे बढ़ सके। बता दे कि यह विद्यालय कक्षा अरुण से अष्टम तक संचालित है। मौके पर आचार्य नंदकिशोर मंडल, सोना हेंब्रम, ताला बीटी सहित सभी छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!