Search

May 17, 2026 5:47 am

सर्वाधिक कालाजार के रोगी लिट्टीपाड़ा में जागरूकता हेतु डीलरों के साथ हुई बैठक



राजकुमार भगत

पाकुड़। शनिवार को सर्वाधिक कालाजार प्रभावित क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा प्रखंड सभागार में जिला आपूर्ति पदाधिकारी की अध्यक्षता में प्रखंड के सभी डीलरों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कालाजार से संबंधित अहम जानकारियां पीसीआई के रीजनल मोलाइसन कोऑर्डिनेटर अनिस के द्वारा दी गई।
बताया गया कि कालाजार समूल नष्ट करने के लिए लोगों में जागरूकता लाना आवाश्यक हे।दो सप्ताह से अधिक दिनों के बुखार वाले रोगी की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को देने हेतु डीलरों को जानकारी दी गई। उपस्थित सभी डीलरों को जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा कालाजार कीटनाशक छिड़काव में सहयोग करने की अपील की गई।मौके पर भीबीडी स्पेशलिस्ट डॉ० तनीमा विश्वास एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

IMG 20230318 WA0030

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!