बजरंग पंडित
पाकुड़: झारखंड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ जिला इकाई की बैठक लड्डू बाबू आम बागान में हुई।बैठक की अध्यक्षता एजाजुल हक ने की। बैठक में जिला सचिव एवं अध्यक्ष के द्वारा सभी सहायक अध्यापक जो आकलन परीक्षा में सफल हुए उन्हें धन्यवाद दिए।एजाजुल हक ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए सभी से सुझाव मांगा गया कि अब से प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ का नाम राज्य प्रशिक्षित सह आकलन सफल सहायक अध्यापक संघ रखा जाय। सभी प्रखंड अध्यक्ष सचिव ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह होना चाहिए। जिले के सभी प्रशिक्षित सहायक अध्यापक एवं आकलन पास सहायक अध्यापक के हितार्थ राज्य प्रशिक्षित सह आकलन सफल सहायक अध्यापक संघ जिला कमेटी के नाम से नवीनीकरण किया जाए। प्रखंडों के सभी प्रशिक्षित एवं आकलन पास सहायक अध्यापकों को संघ से जोड़ा जाय। मौके पर बबलू गोस्वामी, मेनका मरांडी, शक्ति भगत, तापस झा, परिमल सरकार, पवन ठाकुर, बृजमोहन ठाकुर, विनोद हरि, सनातन सोरेन, जाहिर मिर्जा, अजय मंडल, संजय भगत, अजय मंडल, संजय भगत, रोसन सोरेन, इब्राहिम शेख, मो. सेताबुद्दिन, अनिसुर रहमान, अंजरुल इस्लाम सहित अन्य मौजूद थे।









