Search

May 16, 2026 8:08 am

साहिबगंज जिले में लगातार दूसरे दिन भी एनजीटी,ईडी एवं प्रदूषण बोर्ड टीम की कारवाई रही जारी।

कई अंचल क्षेत्र के मौजा में संचालित पत्थर खदानों की चल रही है जांच।

जिला ब्यूरो:- अमित चौधरी।

साहिबगंज:- गुरुवार को भी एनजीटी,ईडी एवं प्रदूषण बोर्ड टीम की कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। इसी क्रम में टीम द्वारा संयुक्त रूप से मंडरो एवं बोरियो प्रखंड के संचालित कई क्रशर प्लांट और खदान का जायजा लिया। इस दौरान टीम ने मौके पर मौजूद जिला खनन पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इसके पहले बुधवार को एनजीटी ,ईडी एवं प्रदूषण बोर्ड की 4 सदस्य संयुक्त टीम सड़क मार्ग से साहिबगंज पहुंची थी। टीम कल सबसे पहले खनन विभाग कार्यालय पहुंची। टीम वहां जिला खनन पदाधिकारी से आवश्यक जानकारी लेने के बाद कई महत्वपूर्ण कागजातों को भी खंगाला। वहीं मंडरो प्रखंड के अंचलाधिकारी को भी बुलाया गया था। टीम खनन कार्यालय से निकलकर जिले के मंडरो प्रखंड अंतर्गत मिर्ज़ाचौकी और मारी कुट्टी मौजा में संचालित कुछ क्रशर प्लांटों और खदानों का जायजा लिया। बताया जाता है कि टीम ने उन इलाकों में पथरु सिंह, हीरा भगत के क्रशर और खदानों अलावा कृष्ण प्लांटों का जायजा लिया।मंडरो अंचल के चवे मौजा, चूहा पहाड़ एवं
टीम देर शाम को जिले के बोरियो प्रखंड अंतर्गत जिलेबिया घाटी में संचालित आलोक रंजन के कृष्ण प्रतिष्ठान में भी पहुंचे कर जांच पड़ताल की। इस दौरान जिला खनन पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बता दे कि बीते 8 जुलाई से ईडी की टीम साहिबगंज में लगातार छापेमारी कर रही है। इस दौरान साहिबगंज जिले के लगभग डेढ़ दर्जन लोगों के ठिकाने पर छापेमारी कर चुकी है। ईडी के द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध खनन समेत अन्य मामलों को लेकर लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसी मामले को लेकर मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा और सकरीगली के व्यवसाई बच्चू यादव को ईडी पहले ही जेल भेज चुकी है। वही अवैध खनन मामले की जांच को लेकर एनजीटी ने भी ईडी से प्रगति रिपोर्ट मांगी है। बता दें कि राजमहल पहाड़ी को बचाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता सैयद अरशद नसर की ओर से दायर याचिका पर अगली सुनवाई 8 अगस्त को एनजीटी कोर्ट नई दिल्ली बेंच में होनी है। जिसको लेकर लगातार एनजीटी की टीम साहिबगंज के पदाधिकारियों पर दबिश बनाई हुई है। वही जांच टीम में सहायक संयुक्त सचिव ऋषिकेश पांडे और सहायक निदेशक देब्रत झा के अलावे एनजीटी के वरीय पदाधिकारी राजीव सिन्हा समेत प्रदूषण बोर्ड के क्षेत्रीय पदाधिकारी केके पाठक, जिला खनन पदाधिकारी विभूति कुमार, मंडरो सीओ नरेश मुंडा समेत सीआरपी के दर्जनों जवान मौजूद रहे।

IMG 20230406 WA0022
IMG 20230406 WA0023 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!