धीरेन साहा
पाकुड़िया प्रखंड के तलवा चौक में मंगलवार को सिद्धो मुर्मू कान्हू मुर्मू स्मारक समिति सदस्यों की बैठक सम्पन्न हूई। जिसमें कई बिन्दुओं पर चर्चा की गई। गत बर्ष की भांति इस बर्ष भी 30 जून को हूल दिवस कर्यक्रम की रूप रेखा तैयार की गई । समिति के अध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी को लेकर प्रतिमा पर रंगाई पोताई एवं स्थल पर स्टील रेलिंग का कार्य किया जा रहा है । बैठक में समिति अध्यक्ष नोगेन्द्र सोरेन , कोषाध्यक्ष अमरेन्द्र मुर्मू, सचिव रूप लाल मुर्मू, महासचिव स्टेफान मरान्डी , उप सचिव माझी बाबा सामनेन टुडू , सलाहकार कालिन्दो मुर्मू , एस०किस्कू, एस०मरान्डी, ओम०पी ०मुर्म , एन टुडू एवं समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे ।







