प्रशांत मंडल,लिट्टीपाड़ा पाकुड़
शव की पहचान साहिबगंज जिला के रांगा थाना क्षेत्र के महागमा निवासी मगंल मरांडी के रुप में हुई
सिमलोंग ओपी क्षेत्र के चटानी गांव के समीप बीते बुधवार को एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ बरामदगी मामले में पुलिस ने शव का पहचान कर लिया है।मृतक साहिबगंज जिला के रांगा थाना क्षेत्र के महागामा गांव निवासी मंगल मरांडी उम्र करीब 45 वर्ष के रूप में हुआ है।ओपी प्रभारी सत्यदेव प्रसाद ने बताया मृतक के परिजन द्वारा सोशल मीडिया में गुमसुदगी का पोस्ट कर जानकारी देने का अपील किया था।सोशल मीडिया के वाट्सप ग्रुप से पोस्ट मिला।पोस्ट में दिए गए नंबर पर सम्पर्क कर परिजनों को शव का शिनाख्त करने बुलाया गया। जिसमे मृतक के साली मिना हांसदा सहित अन्य परिजन पाकुड़ पहुंच शीत गृह में शव का शिनाख्त किया।इसके पश्चात शव को परिजनों को सौप दिया गया। मृतक के पत्नी संजू हांसदा ने बताया मृतक का दिमागी हालात ठीक नही था। उसे पिछले तीन महीनों से मेरे मायके गोड्डा जिले के डेवदाड़ गांव में रखकर इलाज करा रहे थे,पर बीते 18 अप्रैल को जानकारी मिला कि घर से बिना बताए कही चला गया है। आसपास काफी खोजबीन करने के बाद भी नही मिला तो सोशल मीडिया में पोस्ट कर जानकारी देने का अपील किया गया था।





