Search

May 16, 2026 6:28 pm

सिविल सर्जन एवं बीडीओ ने किया स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन

प्रशांत मंडल,लिट्टीपाड़ा पाकुड़



सामुदायिक स्वास्थ केंद्र परिसर में सोमवार को स्वास्थ मेला का आयोजन किया गया,जिसका उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ मंटू टेकरीवाल व बीडीओ संजय कुमार ने फीता काट कर किया। स्वास्थ्य मेले में विभिन्न रोग से सम्बंधित जाँच व उपचार हेतु बीस काउंटर लगाया गया था।
स्वास्थ मेला में स्टाल में डिजिटल आयुष्मान कार्ड,त्वचा, दांत,टीबी,कुष्ट,गैर संचारी,मातृत्व स्वास्थ, शिशु स्वास्थ, इएनटी, टीकाकरण, परिवार नियोजन व वरिष्ठ नागरिक के लिए अलग अलग काउंटर की व्यवस्था की गयी थी।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संतोष टुडू के नेतृत्व में तीन चिकित्सीय दल स्वास्थ कर्मचारियो के सहयोग से 729 लोगो का स्वास्थ जाच कर दवा दी गयी।वही डिजिटल आयुष्मान कार्ड 135 रोगियों का बनाया गया। मेले में पहली बार वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ जाँच के लिए अलग से काउंटर लगाया गया था।मेले में उमड़े भीड़ को बीडीओ ने सम्बोधित करते हुए कहा सरकार सभी लोगो के लिए सभी बीमारियो के इलाज के क्षेत्र में उपस्वास्थ केंद्र व प्रखण्ड मुख्यालय में सामुदायिक अस्पताल तथा जिला मुख्यालय में सदर अस्पताल संचालित कर रखा है। इसलिए कोई भी बीमारी हो आप लोग बिना इलाज कराए दवा नही ले।ओझा गुरु व झोला छाप डॉ के चक्कर मे पड़ कर अपने परिजनों को मोत के मुंह मे न धकेले।वही सिविल सर्जन ने कहा आम से लेकर खास लोगो के लिए इलाज के हमारे चिकित्सा टीम सभी समय ततपर रहता है. सरकार गम्भीर बीमारी के इलाज के आयुष्मान कार्ड दे रही है. गरीब असहाय परिवार आयुष्मान कार्ड से गम्भीर बीमारी का इलाज में पाँच लाख तक लाभ ले सकते है।

IMG 20230327 WA0035

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!