Search

May 18, 2026 3:16 pm

सीतापहाड़ी ने गुमानी को 33 रनों से हराया

युवा समाजसेवी अजहर के सौजन्य से नाइट शैडो क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

पाकुड़: पत्थर व्यवसाई सह पाकुड़ के समाजसेवी अजहर इस्लाम के सौजन्य से प्रखंड के सितापहाड़ी गांव में अली क्लब द्वारा सेडो नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस नाइट टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रखंड उपप्रमुख हैदर अली ने फीता काटकर और दो बॉल खेल कर किया।इस मौके पर सभी खिलाड़ियों ने राष्टगान गाकर मैच का शुभारंभ किया गया।इस दौरान प्रखंड उपप्रमुख हैदर ने सभी खिलाड़ियों से बारी-बारी से परिचय प्राप्त कर उनकी हौसला अफजाई की। उन्होंने कहा कि खेल एक कला है,खेल को हर एक स्थिति में आपसी भाईचारे के साथ खेलना चाहिए ,क्योंकि खेल खेलने से कभी भी कोई बीमारी नहीं हो सकती क्योंकि व्यक्ति खेल से ही हमेशा स्वस्थ रह सकता है। वही मौके पर खेल के आयोजक खाइरुल आलम ने बताया कि इस क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी अजहर इस्लाम लगातार गरीबों को मदद की तरफ हाथ बढ़ा रहे हैं।उन्होंने इस वर्ष हजारों गरीब असहायओ के बीच कंबल का वितरण किया है। क्रिकेट कमिटी के अजहारुल ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक मैच 6 ओवर का था।सेमीफाइनल एवं फाइनल मैच 8-8ओवर का हुआ,इस टूर्नामेंट में 16 टीमों ने भाग लिया।फाइनल मुकाबला गुमानी व सीतापहाड़ी के बीच हुआ।इस दौरान सीतापहाड़ी की टीम ने 33 रनों से गुमानी को हराकर जीत हासिल की।कार्यक्रम में विजेता तथा उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।मैन ऑफ द मैच तुफान और मैन ऑफ द सीरीज आजफार को दिया गया। वही बल्लेबाजी में बेहतर बल्लेबाजी करने वाले राजा को भी पुरस्कृत किया गया। ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के खेल के आयोजन पर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिला।इस मौके पर महदी हसन,खैरुल आलम, नासिर हुसैन सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे ।

बाइट- खैरुल आलम स्थानीय
बाइट- विजेता,खिलाड़ी

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!