Search

May 14, 2026 12:23 am

सूचना भवन सभागार में जिला परिषद की बैठक आयोजित की गई

सतनाम सिंह

जिला परिषद अध्यक्ष ने दिया निर्देश, विभागीय अधिकारी समयबद्ध कार्यो को पूरा करवाएं

जिला परिषद की बैठक में स्वयं उपस्थित होना सुनिश्चित करें अधिकारी:- डीडीसी

सूचना भवन सभागार में शनिवार को जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती जूली खिष्टमणी हेम्बम की अध्यक्षता में जिला परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुपालन की समीक्षा की गई। सभी प्रखंडों के जिला परिषद सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्या से सदन को अवगत कराया। इसके अलावा बैठक को गंभीरता से नहीं लेने वाले पदाधिकारियों को सदन ने चेतावनी दी। उन्होंने जिला परिषद सदस्यों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों से आग्रह किया कि विकास कार्यो को शीघ्र पूरा करने के लिए आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें, ताकि लंबित पड़े विकास कार्यो को शीघ्र पूरा किया किया जा सके। बैठक में पानी, बिजली, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, कृषि, आपूर्ति, मत्स्य, सहकारिता, शिक्षा विभाग समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई एवं संबंधित अधिकारी को जरूरी दिशा निर्देश दिया गया।

इस बैठक में उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर, जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक भगत, पाकुड़ विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद, महेशपुर विधायक प्रतिनिधि, सिविल सर्जन डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल, जिला परिषद के सभी सदस्य एवं सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारी समेत अन्य उपस्थित थे

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!