Search

April 29, 2026 12:53 am

सोनाजोड़ी सदर अस्पताल में महिला की मौत के मामले को लेकर मंत्री आलमगीर आलम ने जांच करने का दिया निर्देश

सतनाम सिंह

पाकुड़ सूबे के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम पाकुड़ परिसदन पहुंचे और डीसी मृत्युंजय कुमार वर्णवाल समेत कई पदाधिकारी के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने सबसे पहले स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की और समीक्षा के क्रम में उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल में एक प्रसूति महिला की मौत का मामला सामने आया है और इसमें चिकित्सकों की लापरवाही की बात सामने आई है उन्होंने मौके पर मौजूद सिविल सर्जन से इसकी जानकारी ली इसके साथ-साथ मौके पर मौजूद डीसी के द्वारा बताया गया कि मामले की जांच को लेकर एक कमेटी गठित की गई है दोषी जो भी होंगे उन्हें बक्सा नहीं जाएगा। वही मंत्री आलमगीर आलम ने मौके पर मौजूद सिविल सर्जन से छोटे से छोटे मामले में भी रेफर किए जाने की मिल रही शिकायत को लेकर भी जानकारी लिए और उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे जो मामले हैं डॉक्टर रेफर करने से बचे। मंत्री ने इसके साथ-साथ सदर अस्पताल में संसाधन की कमी के बाबत जानकारी ली उन्होंने कहा कि आप सदर अस्पताल में कौन-कौन सी दवा नहीं है इसके अलावा और भी जो कमी है उसकी जानकारी दें उन्होंने कहा कि सोनाजोड़ी सदर अस्पताल में संसाधन और दवा की कमी होने नहीं दी जाएगी। इसके बाद मंत्री आलमगीर आलम ने लगातर वारिश के चलते तोरई नदी के कटाव वाले क्षेत्र में हुई हानि के बाबत जानकारी लेते हुए कटाव से जो भी घर क्षतिग्रस्त हुए हैं उसे दुरुस्त करते हुए परिजनों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने वहीं इलामी पंचायत के बागान पारा में वर्षा के कारण पीसीसी सड़क धंस जाने के कारण आवागमन में हो रही परेशानी को देखते हुए अस्थाई रास्ता बढ़ाने का निर्देश दिया। वहीं बैठक में उपस्थित विभिन्न विभाग के अधिकारियों को भी मंत्री के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया वहीं मंत्री ने बैठक के बाबत कहां की कई ऐसे मामले सामने आए थे और इसको लेकर ही आज जिला प्रशासन के साथ बैठक की गई बैठक में उपायुक्त को कई दिशा निर्देश दिए गए स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार करने के साथ-साथ कटाव से जो भी नुकसान हुआ है उसको लेकर परिवार को मदद उपलब्ध कराने का दिशा निर्देश दिया गया है। मौके पर डीसी मोहम्मद शाहिद अख्तर सिविल एसडीओ हरिवंश पंडित सिविल सर्जन डॉक्टर मंटू टेकरीवाल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे । बाइट आलमगीर आलम मंत्री

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!