Search

June 19, 2026 5:35 pm

स्कूल से चोरी किए गए पंखों के साथ आरोपी को पुलिस ने पकड़ा ,भेजा जेल

सतनाम सिंह

पाकुड़: पाकुड़ के हिरणपुर थाना के समक्ष स्थित बालक मध्य विद्यालय में हुई पंखे की चोरी मामले में पुलिस ने एक युवक को चोरी के पंखों के साथ सुंदरपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि बीते दिनों उक्त विद्यालय से एक सप्ताह के अंदर दो बार में 8 पंखो की चोरी कर ली गई थी। इसी मामले में पुलिस लगातार तफ्तीश कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सुंदरपुर निवासी जय दे को गिरफ्तार किया है। वहीं कड़ाई से पूछताछ के बाद पुलिस ने चोरी के आठ पंखों को आरोपी युवक के पास से बरामद किया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया है। इस बावत थाना प्रभारी ने बताया कि युवक को चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!