Search

May 16, 2026 9:00 am

स्थापना दिवस के अवसर पर सामाजिक सप्ताह के रूप में पूरे सप्ताह भर स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम चलाएगी, भाजपा

सतनाम सिंह

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के नगर अध्यक्ष सविता रविदास के नेतृत्व में पाकुड़ नगर में तांतीपाड़ा स्थित राधाकृष्ण मंदिर के समीप स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम आज सुबह प्रातः 8:00 बजे चलाया गया
स्वच्छता अभियान का प्रारंभ राधा कृष्ण मंदिर से प्रारंभ करते हुए तांती पाड़ा मुख्य मार्ग से होते हुए स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष अमृत पांडे ने कहा कि स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम पूरे जिले भर में चलाया जा रहा है कल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस है और उस स्थापना दिवस की पूर्व आज पूरे जिले भर में स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम जोर-शोर से चलाया जा रहा है

भाजपा प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक जी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी एक राजनीतिक पार्टी ही नहीं बल्कि एक सामाजिक कार्य करने वालीं पार्टी है आज भाजपा प्रदेश नेतृत्व के द्वारा स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चला रही है भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर सामाजिक सप्ताह के रूप में पूरे सप्ताह भर कार्यक्रम पार्टी द्वारा चलाया जाएगा

आज के कार्यक्रम के अभियान में मुख्य रूप से जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष राजमहल विधानसभा के प्रभारी भाजपा नेता बाबू धन मुर्मू, नगर परिषद के अध्यक्ष संपा साह, भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा नेत्री शबरी पाल, नगर मंत्री प्राची चौधरी, सरस्वती देवी, क्रांति शर्मा, दुर्गा शर्मा, सरिता मिश्रा वह कई महिला कार्यकर्ता अजय कार्यक्रम में उपस्थित हुए

IMG 20230405 WA0051
IMG 20230405 WA0048
IMG 20230405 WA0046
IMG 20230405 WA0050
IMG 20230405 WA0044
IMG 20230405 WA0042 2
IMG 20230405 WA0047
IMG 20230405 WA0045
IMG 20230405 WA0049 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!