Search

April 28, 2026 8:54 pm

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत साफ सफाई का अभियान बीडीओ के नेतृत्व में चलाया गया।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया प्रखंड कार्यालय परिसर में रविवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत साफ सफाई अभियान बीडीओ डॉ मनोज कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। साथ ही सूखा कचरा को जलाकर नष्ट किया गया।इस दौरान प्रखंड मुख्यालय परिसर में बीडीओ डॉ मनोज कुमार , बीपीओ जगदीश पंडित , उप प्रमुख अर्चना देवी एवं अन्य प्रखंड कर्मियों के द्वारा फलदार एवं इमारती वृक्षारोपण भी किया गया।वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डॉ भरत भूषण भगत के नेतृत्व में डॉ गंगा शंकर साह , डॉ मुकेश मंडल , एमपीडब्ल्यू प्रभात दास , अलख निरंजन , जोगेश प्रसाद एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा परिसर में स्वयं साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया गया। थाना परिसर में थाना प्रभारी अभिषेक राय के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया । वहीं सिद्धो कान्हू चौक में पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। मौके पर मंडल अध्यक्ष बिजय भगत , पूर्व मंडल अध्यक्ष हिरदयानंद भगत सहित अन्य उपस्थित थे।

IMG 20231001 WA0043
IMG 20231001 WA0042
IMG 20231001 WA0041

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!