Search

May 20, 2026 5:50 am

लेटेस्ट न्यूज़

स्वयं सेवकों ने तीन सूत्री मांग पत्र विधायक को सौंपा.

अभिषेक तिवारी

पाकुड़/हिरणपुर पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक संघ ने मंगलवार को विधायक आवास पहुंचकर विधायक दिनेश मरांडी से मुलाकात कर तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा. जिसका नेतृत्व संघ के जिला सचिव जॉन सोरेन करते हुए कहा कि विगत 6 वर्षों पंचायत सचिवालय में स्वयं सेवक के रूप में सेवा दे रहे हैं. इसमें सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न कल्याणकारी योजना में 16 विभागों के कार्यों में सहयोग कर रहे हैं. जिसके एवज में स्वयं सेवकों को प्रोत्साहन राशि मिलती है. जो काफी न्यूनतम है. इसके लिए स्वयं सेवकों ने अपने तीन सूत्री मांग में स्वयं सेवकों को मिलने वाले प्रोत्साहन राशि को हटाकर मानदेय देने, स्वयं सेवकों के नाम को बदलकर पंचायत सचिव सहायक एवं स्वयं सेवकों की सेवा स्थायी करने की शामिल हैं. इस मौके पर मरियम पिंकी किस्कू, सूरज मरांडी, ज्योति टुडू, उर्मिला देवी, प्रेमशीला मरांडी आदि मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!