Search

April 29, 2026 4:54 am

स्व बिनोद बिहारी महतो की मनाई गई जयंती, महा अधिवेशन पर हुई चर्चा

राजकुमार भगत

पाकुड़ । आजसू पार्टी के तत्वावधान में झारखंड आंदोलन के जनक एवं पढ़ो एवं लड़ों का नारा देने वाले झारखंड के भीष्म पितामह बिनोद बिहारी महतो का 100वीं जन्मोत्सव गांधी चौक स्थित आजसू कार्यालय में आजसू जिलाध्यक्ष आलमगीर आलम के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान लोगों ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
आजसू जिलाध्यक्ष आलमगीर आलम ने कहा कि बिनोद बिहारी महतो जी ने पढ़ो और लड़ो का नारा दिया था ।उन्होंने गांव के लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का काम किया था। स्व बिनोद बिहारी महतो जी ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा पर जोड़ दिया था । इसी सिद्धांत पर आज भी लोगों को चलने की जरूरत है।आजसू जिलाध्यक्ष आलमगीर आलम ने कहा कि आजसू पार्टी का महाअधिवेशन 29, 30 सितम्बर एवं 01 अक्टूबर को रांची में होना तय है । पाकुड़ जिला से सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को महाधिवेशन में रांची जाएंगे, श्री आलम ने कहा कि कार्यकर्ताओं में जोश देखा गया कि झारखंड राज अलग में अहम भूमिका निभाने वाले आजसू सुप्रीमो श्री सुदेश महतो का हमलोग दिल से पार्टी के प्रति समर्पित है उनके आदेश सर आंखों पर रहेगा आजसू पार्टी आंदोलन का पार्टी है इसलिए कार्यकर्ता एकजुट रहे आंदोलन से पीछे हटना वाले हम लोग नहीं हैं।मौके पर जिला उपाध्यक्ष मुक्लेसुर,मंजूर आलम, कमलेश कुमार पंचायत अध्यक्ष सफीकुल,अजहरुल, बादल, सोमिर बाबू, माहमें,पप्पू,और सैकड़ों कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

IMG 20230923 WA0013

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!