बजरंग पंडित
Also Read: शांति, स्वच्छता और पर्यावरण का संदेश लेकर पाकुड़ पहुंचे पर्वतारोही, उपायुक्त से की मुलाकात
पाकुड़िया प्रखंड भर में हरित तालिका तीज का त्योहार सोमवार को पूरी नेम निष्ठा से मनाया गया । इस मौके पर सुहागिन महिलाओं ने दिनभर निर्जल उपवास रखकर मंदिरों में भगवान महादेव व माता पार्वती की पूजा विधि विधान पूर्वक की । इस दौरान व्रती महिलाओं ने पूजा के साथ साथ पंडितों से सामुहिक कथा श्रवण भी की । पूजन अनुष्ठान के बाद ब्राह्मणों को दान दक्षिणा दिया गया । इस दौरान बिभिन्न प्रकार के फल , प्रसाद , फूल आदि से डाला भी भरा गया । परंपराओं के मुताबिक महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना को लेकर यह पर्व मानती है । इधर प्रखंड के मोंगलाबान्ध , राजदाहा , लागडुम , श्रीधरपाड़ा , बन्नोग्राम , परूलिया , चौकिसाल , गनपुरा सहित अन्य दर्जनों गाँवों में भी तीज पर्व निष्ठापूर्वक मनाया गया ।











