Search

June 19, 2026 10:02 am

हर्षों उल्लास के साथ किया गया भगवान बलभद्र का पूजन

राजकुमार भगत

क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दम

पाकुड़। स्थानीय व्याहुत भवन पाकुड़ में हर्षो उल्लास के साथ ब्याहुत समाज के कुल देवता भगवान बलभद्र की पूजा पूरी रीती रिवाज के साथ की गई।
जिसमें बड़ी संख्या में समाज के महिला पुरुष बच्चे आदि शामिल हुए। पूजा एवं आरती अर्चना के बाद उपस्थित सभी सज्जन वृद्ध को प्रसाद एवं सहभोज का आयोजन किया गया।
पूजा अर्चना में बिहार एवं बंगाल के लोगों ने भी भाग लिया। दूसरे दिन अशोक भगत अध्यक्ष,अशोक भगत सचिब व्याहुत समाज के राष्ट्रीय महा अध्यक्ष विश्वनाथ भगत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया। जेजेस्ट के रूप में राजकुमार भगत, रमेश कुमार भगत एवं पंकज कुमार भगत उपस्थित रहे।इस अवसर महिलाओ बच्चों एवं युवाओं के बीच रिकॉर्डिंग डांस ,क्विज व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्विज प्रतियोगिता में क्रमशः आदर्श कुमार भगत, रोशन कुमार भगत,ज्योति कुमारी,कैलाश प्रसाद भगत प्रथम घोषित किए गए, जबकि अभिनव कुमार, अमन भगत , राधा भगत जे पी भगत द्वितीय घोषित किए गए तथा प्रिंस भगत रोहित भगत मंजु देवी गौरव भगत तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावे चित्रकला, म्यूजिकल चेयर रेस,मिस वयाहूत, एवं सिंगिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रथम द्वितीय एवं तृतीय प्रतिभागी को आयोजकों द्वारा पुरष्कृत किया गया।
इस अवसर पर सचिव अशोक भगत ने बताया कि भगवान बलभद्र की पूजन में मातृ शक्तियों की रूप देखने को मिला है। समाज की ओर से समाज की गरीब बच्चियों की चिंता की जाएगी। उनकी शादी विवाह में आवश्यक सहयोग किए जाएंगे।
मौके पर राष्ट्रीय महा अध्यक्ष विश्वनाथ भगत, अध्यक्ष अशोक कुमार भगत, कुमार भगत, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार भगत, जगदीश भगत,आयोजक कैलाश प्रसाद भगत, प्रसाद भगत, हीरो मामा, उत्तम भगत, कृष्ण भगत के साथ-साथ मिठू भगत, संजय भगत तारकेश्वर सनी मुरली देवनाथ रामानंद भगत आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!