Search

May 19, 2026 1:23 pm

हर हाल में राजमहल लोक सभा व पाकुड लिट्टीपाड़ा महेशपुर में कमल खिलाना है : दीपक प्रकाश

तोफिक राज

पाकुड। गुरूवार 2 फ़रवरी को पाकुड़ के रौयल रेसीडेंसी होटल में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश , प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू , लोकसभा प्रवास कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी सरोज सिंह जी का आगमन हुआ। दीपक प्रकाश जी का स्वागत ज़िलाध्यक्ष अमृत पांडे ने अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर और अन्य सम्मानित आगंतुकों का स्वागत विभिन्न पदाधिकारियों ने किया। बैठक में ज़िले के पदाधिकारी, पाकुड़ और महेशपुर विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष, लोकसभा कोर कमिटी के सदस्य, विधानसभा कोर कमिटी के सदस्य सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।सरोज सिंह ने लोकसभा प्रवास कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।आदित्य साहू ने अपने संबोधन में सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि आपको अपने आप में इस बात का गर्व होना चाहिए कि आप भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश जी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया और कहा कि आप लोग अपने किसी प्रयास में किसी तरह की कमी ना छोड़ें और हमें हर हाल में राजमहल लोकसभा और पाकुड़, महेशपुर एवं लिट्टीपाड़ा विधानसभाओं में भाजपा का कमल खिलाना है।उन्होंने आगामी 4 फ़रवरी को माननीय गृहमंत्री अमित शाह जी के कार्यक्रम के संबंध में भी जानकारी दी और सभी से उनकी विजय संकल्प रैली में आने का आह्वान किया।उन्होंने झारखंड और पाकुड़ ज़िले में सर्वव्याप्त भ्रष्टाचार, जल, जंगल, ज़मीन के अवैध दोहन के लिए जे एम एम-कांग्रेस की सरकार को आड़े हाथों लेते हुये कहा कि अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ, आदिवासी ज़मीन की लूट, गौ तस्करी, अपराधियों को मिली खुली छूट, बच्चियों के साथ बलात्कार अब आये दिन की खबरें बन गई हैं।ऐसी सरकार को अब एक दिन भी कुर्सी पर बैठने का नैतिक अधिकार नहीं है।हमारे बच्चे बेरोज़गारी भत्ते का तो सपना ही देखते रह गये इधर नियोजन नीति के अभाव की आड़ में नई नौकरियाँ भी नहीं निकल रही हैं।मौके पर ज़िला मंत्री शीला रानी हेम्ब्रम , वेणी प्रसाद गुप्ता, शर्मिला रजक, अनुसूचित प्रसाद साह, संजीव कुमार भगत, मीरा प्रवीण सिंह, संपा साह, बाबूधन मुर्मू, बलराम दुबे एवं अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

img 20230202 wa00716874412968890401143
img 20230202 wa00691328168886748816011
img 20230202 wa00701898254732244996414

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!