- आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया हो-हंगामा
गोड्डा : गोड्डा-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर, चांदनी चौक के समीप तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से 16 वर्षीय बालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना सोमवार दोपहर करीब 2 बजे की है, जब गोड्डा से पाकुड़ की ओर जा रही हाईवा ने सड़क के किनारे से पैदल जा रहे बालक को जोरदार टक्कर मार दिया जिससे मौके पर ही बालक की मौत हो गई। वहीं बालक का नाम आलम बताया गया तथा उसकी उम्र करीब 16 वर्ष बताई गई। घटना के पश्चात आक्रोशित स्थानियों ने हाईवा को रोक सड़क जाम कर हो-हंगामा करने लगे। पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस और सुंदर पहाड़ी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोड्डा भेज दिया गया। वहीं इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
बताते चलें कि आए दिनों भिन्न भिन्न सड़कों में तेज रफ्तार और ड्रिंक एंड ड्राइव से कई लोग दुर्घटना का शिकार होते हैं। ऐसे में पुलिस प्रशासन के द्वारा भी लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाता हैं। साथ ही मोटरसाइकिल चालकों का हेलमेट जांच भी जिला प्रशासन के द्वारा किया जाता है। लेकिन भारी-भरकम वाहन नो एंट्री में भी शहर के एक छोर से दूसरे छोर कैसे जाते हैं यह भी एक चिंता का विषय है। इसको लेकर भी प्रशासन द्वारा जांच अभियान चलाने की जरूरी है, जिससे ऐसी अप्रिय दुर्घटना पर रोक लगाया जा सके।








