Search

May 18, 2026 11:35 am

हाईवा ने अनियंत्रित होकर पेड़ से सीधी टक्कर, चालक बचे बाल बाल

लिट्टीपाड़ा पाकुड़

प्रशांत मंडल

थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा हिरणपुर मुख्य सड़क करियोडीह गांव के समीप बुधवार को एक तेज रफ्तार हाइवा विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक को साइड देने के क्रम में पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि घटना में चालक को किसी प्रकार का चोट नही आई है। मिली जानकारी के अनुसार हाइवा संख्या एनएल 01क्यू 3950 लिट्टीपाड़ा की ओर से हिरणपुर की ओर जा रहे थे कि विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक को साइड देने के क्रम में हाइवा का पीछे का टोली पेड़ के डाली से टकरा गया जिससे हाइवा पूरी तरह छतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच जांच कर हाइवा को छोड़ दिया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!