राजकुमार भगत
हिरणपुर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ट्विंकल चौधरी ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत तोड़ाई, मुर्गाडांगा, घाघरजानी एवं बाबुपूर में चल रही मनरेगा योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में रोजगार सेवक से पूर्ण योजनाओं का जियो टैग कर एम.आई.एस. में भी पूर्ण करने का निर्देश दिया। घाघरजानी पंचायत में चल रहे बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन योजना में सूचनापट्ट नहीं रहने पर नाराजगी जाहिर करते हुए सूचनापट्ट लगाने हेतु मेट एवं रोजगार सेवक को दो दिनों का समय दिया गया।
बिरसा हरित ग्राम योजना में ट्रेंच कटिंग एवं घेराबंदी करने हेतु लाभुकों को आवश्यक जानकारी दिया तथा शीघ्र ही घेराबंदी कार्य करने को कहा गया। बीपीओ ने कहा कि बिरसा हरित ग्राम योजना में घेराबंदी करने हेतु प्रयुक्त बांस खरीदने की राशि लाभुकों के खाते में हस्तांतरित की जाएगी।








