Search

May 11, 2026 11:29 pm

हिरणपुर बीडीओ ने सभी कर्मियों एवं मुखिया के साथ समीक्षात्मक बैठक की

सतनाम सिंह

साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन हिरणपुर प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी उमेश कुमार स्वांसी ने किया जिसमें सभी मुखिया एवं क्षेत्रीय कर्मी शामिल हुए। बैठक में सर्वप्रथम दिनांक 22.05.2023 को आयोजित विशेष ग्राम सभा में प्राप्त बिरसा हरित ग्राम योजना एवं बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन मिशन योजना के आवेदन पर स्थल जांच कर बुधवार तक उपयुक्त लाभुकों की योजना स्वीकृति का निर्देश सभी मुखिया एवं पंचायत सचिव को दिया गया। मनरेगा अंतर्गत मजदूरों के रिजेक्टेड ट्रांजेक्शन की सूची उपलब्ध कराते हुए रोजगार सेवकों को गुरुवार तक लंबित रिजेक्टेड ट्रांजेक्शन के कारणों का निदान करते हुए रिजेनरेट करने का सख्त निर्देश दिया। बीडीओ ने पंचायत कर्मियों से कहा कि वे अधिक से अधिक मजदूरों को कार्य आवंटित कराएं एवं 05 योजना प्रत्येक गांव में चलाएं ताकि मजदूरों को उनके गांव घर में ही रोजगार मिले।
तत्पश्चात सभी मुखिया, रोजगार सेवक एवं पंचायत सचिव को डीएमएफटी मद हेतु योजनाओं के चयन को लेकर ग्राम सभा करने एवं मूलभूत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पंजी में दर्ज करने पर विशेष बल दिया। सभी कनीय अभियंता एवं सहायक अभियंता को ससमय तकनीकी स्वीकृति प्रदान करने हेतु कहा गया। लंबित आवास में पूर्णता हेतु प्रगति लाने का निर्देश सभी पंचायत सेवक एवं मुखिया को दिया गया।
मौके पर एमओ राम कुमार साह, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ट्विंकल चौधरी, मुखियागण सहित अन्य उपस्थित थे।

IMG 20230523 WA0024
IMG 20230523 WA0025 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!