राजकुमार भगत
पाकुड़। शनिवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त वरुण रंजन की अध्यक्षता में जिला अनुकम्पा समिति की बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित 14 आवेदकों का अनुकम्पा पर नियुक्ति करने के संबंध में विचार विमर्श किया गया।
जिला अनुकम्पा समिति की बैठक में शिक्षा विभाग 3 लिपिक, स्वास्थ्य विभाग से 01 लिपिक, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल 01 लिपिक, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग 01 लिपिक, समाहरणालय 01 लिपिक में अनुकम्पा आधारित नियुक्ति हेतु अनुशंसा की गई। शेष सात प्रतिभागी को उचित दस्तावेज के साथ अगली बैठक में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया।
मौके पर उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर, अनुमंडल पदाधिकारी श्री हरिवंश पंडित, स्थापना उप समाहर्ता श्री विकास कुमार त्रिवेदी, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती रजनी देवी, जिला कल्याण पदाधिकारी विजन उरांव, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, कार्यपालक दंडाधिकारी श्री आशुतोष, जिला शिक्षा अधीक्षक मुकुल राज व अन्य उपस्थित थे।


Related Posts










