Search

May 11, 2026 7:09 am

आजीविका संवर्धन हेतु 10 दिवसीय मुर्गी पालन प्रशिक्षण आरसेटी द्वारा प्रारंभ

राजकुमार भगत

पाकुड़। गुरुवार को सदर प्रखंड के सोनाजोड़ी में स्थित एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान पाकुड़ द्वारा महेशपुर प्रखंड के 35 फूलो झानो लाभुक दीदीयो को अजीविका संवर्धन हेतु दस दिवसीय मुर्गीपालन पर आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया । जिसका उद्घाटन जिला अग्रणी प्रबंधक धनेश्वर बेसरा, जिला प्रबंधक , जेएसएलपीएस (आजीविका) बीरेंद्र कुमार और वरिष्ठ संकाय आरसेटी पाकुड़ अमित कुमार बर्द्धन ने दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षुओ को संबोधित करते हुए धनेश्वर बेसरा ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था में मुर्गीपलन बहुत ही महत्वपूर्ण है।
इसमें आय की अच्छी संभावना है।
विरेंद्र कुमार ने दीदीयो को आय को दुगुना करने के बारे में जानकारी देते हुए उत्साहवर्धन किया।अतिथियों का स्वागत करते हुए अमित कुमार बर्धन ने कहा कि आरसेटी पाकुड़ द्वारा मुर्गीपालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं, ताकि जिले की ग्रामीण दीदीया आत्मनिर्भर बन कर स्वयं को सशक्तिकरण के पथ पर अग्रसारित हो सके। मुर्गीपालन में आवश्यक जानकारी के बाद ही सफलता प्राप्त की जा सकती हैं।आरसेटी के द्वारा प्रशिक्षुओ को मुर्गीपालन के साथ साथ उद्यमी विकास पर भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। आरसेटी पाकुड़ के द्वारा विभिन्न रोजगारपरक प्रशिक्षण संचालित किए जाते हैं, जिससे जिले के बेरोजगार युवा और महिलाएं शामिल होकर आत्मनिर्भर बन सकते । मौके पर यंग प्रोफेशनल
जेएसएलपीएस राहुल कुंडू, एन यू डी जी इ ब्लॉक लीड राजेश कुमार महतो,संकाय वापी दास, कार्यालय सहायक शिबू कुनई और मोतीलाल साहा व अन्य लोग मौजूद थे।

img 20240711 wa00208761965643394875880

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!