Search

May 17, 2026 5:47 am

100 मजदूरों को सुनिश्चित रोजगार देने ,15 वे वित्तीय योजना में अधूरी पडे योजनाओं को अविलंब पूरा करने की बीडीओ ने निर्देश दिया



हेमंत हांसदा

पाकुड़िया प्रखंड सभागार पाकुड़िया में शनिवार को साप्ताहिक बैठक कर क्षेत्र में संचालित सभी विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक बीडीओ मनोज कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना , दीदी बाड़ी योजना , प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं की पंचायतवार समीक्षा की गई । बीडीओ श्री कुमार ने पंचायतों में प्रतिदिन मानव दिवस सृजित कर 100 मजदूरों को सुनिश्चित रोजगार देने ,15 वे वित्तीय योजना में अधूरी पडे योजनाओं को अविलंब पूरा करने सहित अधूरे प्रधानमंत्री आवास योजनाओं को अविलंब पूरा करने का निर्देश दिया । साथ ही अधूरे पड़े प्रधानमंत्री आवासों एवं आंगनबाड़ी केंद्र को भी यथाशीघ्र पूर्ण करने को कहां । बीडीओ श्री कुमार ने बिरसा हरित ग्राम योजना , नाडेप , मनरेगा योजनाओं सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा कर कार्यों में तेजी लाते हुए सभी योजनाओं को ससमय पूर्ण कराने का निर्देश दिया । इस अवसर पर सहायक अभियंता रोहित कु गुप्ता , कनीय अभियंता प्रेम प्रकाश टूडू , सभी पंचायत मुखिया पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवक उपस्थित थे।

IMG 20230318 WA0037

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!