Search

May 12, 2026 2:43 pm

आपदा मित्रों का 11 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण संपन्न

राजकुमार भगत

पाकुड़। बुधवार को शहर स्थित रविन्द्र भवन( टाउन हॉल ) में आपदा मित्रों का 11 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला समापन हो गया।
समापन में मुख्य अतिथि उपायुक्त मृत्युंजय बरणवाल, सहायक समाहर्ता के.के. कनवाड़िया, अपर समाहर्ता जियाउल अंसारी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने कहा कि कहीं भी किसी भी प्रकार की प्राकृतिक एवं अप्राकृतिक आपदा में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य के लिए आपदा मित्र व आपदा सखी देवदूत साबित हो सकते है। जो स्वयं की रक्षा करते हुए लोगों सहयोग करते हैं। इसके लिए आपदा मित्रों व आपदा सखियों को विशेष प्रशिक्षण देकर प्रशिक्षित कर कुशल किया गया।आपदा मित्रों के लिए तीन वर्ष के लिए पांच लाख बीमा एवं 50 हजार रुपये तक मेडिकल सुविधा होगी। कार्यशाला के अंतिम दिन दिल्ली से प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर के दो सदस्यीय टीम में शिखा शर्मा एवं लिकुन पातरा ने आपदा मित्रों से प्रशिक्षण से सम्बंधित डेमो का निरीक्षण किया। प्रशिक्षण प्राप्त आपदा मित्र एवं आपदा सखियों को उपायुक्त ने प्रमाण पत्र देकर उत्साहित किया। मौके पर एसडीआरएफ रांची के सब इंस्पेक्टर दिलीप राम, मास्टर ट्रेनर रिंकू रवि, सुमित उरांव, अरुण कुमार समेत अन्य मौजूद थे।

img 20240228 wa00178184044887314950906

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!