Search

April 25, 2026 7:35 pm

15वें वित्त आयोग अंतर्गत राशि व्यय एवं पंचायत सुदृढ़ीकरण हेतु मासिक बैठक का हुआ आयोजन

राजकुमार भगत

पाकुड़। गुरुवार को प्रखंड समन्वयक,पंचायत राज स्वशासन परिषद द्वारा सभी पंचायत सचिवों के साथ 15वें वित्त आयोग मद अंतर्गत प्राप्त राशि का व्यय,पंचायत सचिवालय सुदृढ़ीकरण योजना,पंचायत स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक,योजनाओं में कटौती से संबंधित समीक्षा की गई। सभी ग्राम पंचायतों को 15 अगस्त तक प्राप्त आवंटन का 80% व्यय करने हेतु लक्ष्य निर्धारित करते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं जनउपयोगी योजनाओं का क्रियान्वयन करने हेतु निदेशित किया गया। ग्राम पंचायतों को अवगत कराया गया की जिला पंचायत राज पदाधिकारी के कार्यालय द्वारा पंचायत सचिवालय सुदृढ़ीकरण योजना मद अंतर्गत तीन माह की राशि भेजी जा चुकी है। निर्धारित दिशा निर्देश के आलोक में व्यय करते हुए निर्धारित प्रपत्र में उपयोगिता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।सभी ग्राम पंचायत को माह के पहले गुरुवार को पंचायत स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक आयोजित करने को कहा गया।

योजनाओं में कटौती

त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं द्वारा भुगतान में आयकर अधिनियम-1961,जी०एस०टी० अधिनियम-2017 तथा झारखंड गुड्स एंड सर्विसेस रूल-2017 के प्रावधानों के विभागीय पत्रांक-1153,दिनांक-12.05.2023 द्वारा निर्धारित दिशा निर्देश का शत प्रतिशत अनुपालन करने हेतु निदेशित किया गया। बैठक में आनंद प्रकाश, प्रखंड समन्वयक, पंचायत राज स्वशासन परिषद, सभी ग्राम पंचायत के पंचायत सचिव, लेखा लिपिक -सह- कंप्यूटर ऑपरेटर समेत अन्य उपस्थित थें।

IMG 20230727 WA0019

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!