सतनाम सिंह
पाकुड़। अग्निवीर योजना के तहत भारतीय वायु सेना में नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। अग्निवीरवायु के लिए पंजीकरण 17 मार्च 2023 को 10:00 बजे से शुरू होगी और 31 मार्च 2023 को 17:00 बजे तक अंतिम आवेदन प्राप्त किया जाएगा। भारतीय वायु सेना में नियुक्ति को लेकर सेना के कमान अधिकारी विंग कमांडर ए प्रदीप रेड्डी पाकुड़ जिले के विभिन्न स्कूल, कॉलेजों में 17 मार्च 2023 से 31 मार्च 2023 तक विजिट करेंगे। इस संबंध में विंग कमांडर ए प्रदीप रेड्डी ने बताया कि पाकुड़ जिले के युवा छात्र छात्राओं को भारतीय वायुसेना में भर्ती होने के लिए सुनहरे अवसर का फायदा उठाना चाहिए। भारतीय वायु सेना में भर्ती होकर युवाओं को अपने देश के प्रति देश प्रेम जाहिर करने और अपने परिवार को गौरवान्वित महसूस कराने का यह सुनहरा अवसर है।








