Search

September 26, 2026 10:21 pm

रोजगार की राह पर 26 युवा रवाना, डीसी ने दी शुभकामनाएं।

रांची में मिलेगा सिलाई, इलेक्ट्रीशियन, हेल्थ केयर और रिटेल का प्रशिक्षण

पाकुड़ | सरकार की दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत पाकुड़ जिले के 26 युवक-युवतियों को मंगलवार को रांची प्रशिक्षण के लिए रवाना किया गया। समाहरणालय सभागार से DC मनीष कुमार, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. अनिल सिन्हा और जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण ने हरी झंडी दिखाकर सभी प्रतिभागियों को रवाना किया। युवाओं को सिलाई, इलेक्ट्रीशियन, हेल्थ केयर और रिटेल जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। ये प्रशिक्षण GCS, EQUSTER और Vision India संस्थानों के जरिए दिया जाएगा।

डीसी ने कहा:

“यह एक सुनहरा मौका है, मन लगाकर ट्रेनिंग लीजिए और आत्मनिर्भर बनिए। राज्य सरकार हर संभव मदद कर रही है ताकि युवाओं को रोजगार मिले।”
इस योजना के तहत 18 से 35 वर्ष के ग्रामीण युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण और प्रशिक्षण के बाद वेतन आधारित नौकरी मिलती है। जिला स्किल एंड जॉब्स मैनेजर राजेन्द्र कुमार, योजना के जिला समन्वयक मोहम्मद इस्माइल शेख और सभी JRP भी मौके पर मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!