Search

June 19, 2026 9:51 am

29 अप्रैल से 15 जून चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, फैज ।। अन्तर्गत हुआ कार्यशाला का आयोजन



राजकुमार भगत

पाकुड। शनिवार को उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज II अन्तर्गत स्वच्छता पखवाड़ा अभियान जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया।स्वच्छता पखवाड़ा अभियान जो 29 अप्रैल 2023 से 15 जून 2023 तक होना है। जिसकी प्रतिदिन की गतिविधियों की जानकारी दी गई। साथ ही उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर के द्वारा स्वच्छता पखवारा अभियान के दौरान अधिक से अधिक ओडीएफ प्लस ग्राम को चिन्हित,सोकपिट नाडेप पिट निर्माण कर आईएमआईएस में प्रविष्ट करे, साथ ही स्वच्छता पखवारा अभियान की गतिविधियों जिला, प्रखंड,ग्राम स्तर पर करते हुए राज्य को प्रतिवेदित करे अभियान को प्राथमिकता के आधार पर सफल बनाने हेतु सभी पदाधिकारियों , प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं एसबीएम_जी टीम को जिम्मेदारी दी गई। 02.05.23 प्रखंड स्तर पर स्वच्छता पखवाड़ा के तहत कृषक का आयोज किया जाएगा।03.05.को ग्राम स्तर पर श्रमदान संग्रहण एवं पृथकीकरण कार्यक्रम का आयोजन04.05 को स्वच्छता रैली एवं रात्रि चौपाल का आयोजन। 05.05.से 10.05.23 तक ग्राम स्तर पर ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन संरचनाओं का निर्माण। 11.05. को विशेष ग्राम सभा का आयोजन
12.05 विद्यालयों में स्वच्छता प्रतियोगिता का आयोजन।13.05.23 ग्राम को ओडीएफ़ प्लस घोषणा की तैयारी।
15.05.23 ज़िला स्तर पर अभियान का समापन किया जाएगा।कार्यशाला में कार्यपालक अभियन्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सहायक अभियंता, कनिय अभियंता, सभी जिला समन्वयक एसएमबी (जी) व जेजेएम,प्रतिनिधि ISA सभी प्रखण्ड समन्वयक उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!