Search

May 19, 2026 7:34 am

3 सूत्रीय मांग को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी को भाजपा ने सौंपा ज्ञापन

राजकुमार भगत

पाकुड़ । प्रखंड के अंतर्गत उदयनारायणपुर पंचायत के रहमतपुर बगान के निकट अवस्थित सद्भावना और आस्था का केंद्र कालिदाहा तालाब के समीप यात्री शेड,सिढी-सह-घाट, स्नानागार, वस्त्र स्नानागार, वस्त्र बदलने का कमरा निर्माण के संबंध में एक ज्ञापन पाकुड़ के उप विकास आयुक्त-सह- मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद पाकुड़ शाहिद अख्तर को भाजपा का प्रतिनिधिमंडल जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय के नेतृत्व में तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।प्रतिनिधिमंडल में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिकेत गोस्वामी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सादेकुल आलम, गुलाम अम्बिका, जियाउल शेख आदि मौजूद थे ‌।विकास आयुक्त को सम्बोधित अपने पत्र में श्री राय ने कहा है कि उदयनारायणपुर पंचायत के अंतर्गत ताल कालिदाहा तालाब एक देवीक तालाब है।जिसमें दूर दूर से आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुजन आते हैं। मान्यता है कि इस तालाब में स्नान-ध्यान करने के उपरांत उनके सारी कष्टों का निवारण होता है तथा आसपास के पंचायतों के सनातनी संस्कृति के लोग अपने सारे कार्य का श्राद्ध कर्म, पूजा पाठ,मूर्ति विसर्जन आदि विभिन्न धार्मिक कार्यों के लिए लोग तालाब का उपयोग करते हैं।यहां यह जानकारी देना भी आवश्यक है तालाब में स्नान-ध्यान करने से घाव-घोष, चर्मरोग इत्यादि भी दूर होते हैं।इसके कारण इस तालाब में श्रद्धालु विशेषकर महिलाएं एवं बच्चों का आगमन होता रहता है एवं वर्षा,गर्मी के दिनों में आगंतुक श्रद्धालुओं का स्थान-ध्यान करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अतः उक्त स्थल पर सिढी-सह- घाट का निर्माण, यात्री सेड का निर्माण और स्नानागार एवं वस्त्र बदलने का कमर निर्माण की मांग भाजपा के द्वारा किया गया है

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!