Search

May 17, 2026 6:36 am

चतुर्थ दिवस मैट्रिक एवं इंटर के शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न



राजकुमार भगत

पाकुड़। मैट्रिक व इंटर परीक्षा के चौथे दिन आज प्रथम पाली में मैट्रिक में आर्बल्क हो, मुंडारी, संथाली, उरांव आदि विषयों की परीक्षा आर के एस एस अमलापाड़ा , एसटी मरिया गर्ल्स स्कूल,पाकुड़ ,राज प्लस टू उच्च विद्यालय ,केकेएम कॉलेज, आरकेएचएस पाकुरिया, यूपीजी गर्ल स्कूल पाकुरिया, हरिश्चंद्र मिडिल स्कूल पाकुरिया, आरकेएचएस महेशपुर, एसटी स्तानिलयस हाथी मारा ,यूपी जी गर्ल स्कूल महेशपुर, प्राइमरी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज चंद्रपुरा , प्रोजेक्ट प्लस टू स्कूल बड़क्यारी, आरकेएचएस अमलापाड़ा, आरकेएचएस लिट्टीपाड़ा, कन्या मध्य विद्यालय अमलापाड़ा, आरके प्लस टू उच्च विद्यालय हिरणपुर, गर्ल स्कूल तोड़ाई, बालक मध्य विद्यालय हिरणपुर,केकेएम कॉलेज, पाकुड़ राज प्लस टू ,जिदातो बालिका उच्च विद्यालय , हरिंन डागा उच्च विद्यालय, रानी ज्योतिर्मयी बालिका उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय धनुष पूजा, आदर्श बिल्टू मध्य विद्यालय, पॉलिटेक्निक कॉलेज, हरिंनडागा पश्चिमी एवं हरिंनडागा पूर्वी में कुल 23 परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक के कूल 1637 छात्रों में 1593 छात्र उपस्थित रहे जबकि 44 छात्र अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट के सभी परीक्षा जिला मुख्यालय में आयोजित की गई है ।जिलेभर के छात्र छात्राओं ने शांतिपूर्ण कदाचार मुक्त परीक्षा में भाग लिया। इंटरमीडिएट में साइंस आर्ट्स एवं कॉमर्स के 3497 में 3416 छात्र-छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई वहीं 81 छात्र अनुपस्थित रहे। सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती देखी गई। जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती रजनी देवी ने कहा कि कदाचार मुक्त शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न हुई है।

IMG 20230317 WA0019
IMG 20230314 WA0036 2

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!