Search

May 17, 2026 7:39 am

4,52,000 रु का राशन वितरण नहीं करने का आरोप

राजकुमार भगत




राशि वसूली के लिए किया जायेगा नीलाम पत्र

पाकुड़। 13 मार्च को ग्राम पईकपाड़ा, विशनपुर एवं कदमा के 111 कार्डधारी द्वारा चमेली एसएसजी माल पहाड़ी जन वितरण प्रणाली के विरुद्ध उपायुक्त को आवेदन समर्पित किया गया कि उक्त द्वारा ई-पॉस मशीन से पर्ची निकालकर लाभुकों को दे दिया जाता है और आश्वासन दिया जाता है कि खाद्यान्न आने पर उपलब्ध करा देंगे। परंतु माह दर माह पर्ची निकालने के बाद भी खाद्यान्न नहीं दिया गया है। उक्त समर्पित आवेदन के आलोक में उपायुक्त के निर्देशानुसार प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी, पाकुड़ से जॉच कराया गया। प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी के द्वारा जाँच जिसमें कार्डधारियों के द्वारा लगाया गया आरोप सही पाया गया। चमेली एस.एच.जी मालपहाड़ी जन वितरण प्रणाली विक्रेता पंचायत मालपहाड़ी द्वारा 4,52,000 का राशन वितरण नहीं करने का आरोप है, उपरोक्त राशि वसूली के लिए नीलाम पत्र दायर किया जाएगा।उपायुक्त वरुण रंजन के द्वारा सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं डीलर को निर्देश दिया गया है कि जो डीलर खाद्यान्न वितरण नही करेंगे उनको ऊपर अब तीन तरह की कार्रवाही किया जाएगा। पहला तो उसका लाइसेंस रद्द होगा। दूसरा उसपर एफआईआर होगा, तीसरा उसके द्वारा किंतना खाद्यान का वितरण नही किया गया है उसके समतुल्य राशि की वसूली के लिए नीलाम पत्र दायर किया जाएगा।

IMG 20230317 WA0015

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!