Search

May 15, 2026 1:57 pm

60/40नियोजन नीति के विरोध में छात्रों का झारखंड बंद, सड़क पर उतरे छात्र

सतनाम सिंह

पाकुड़ शहर मे आदिवासी कल्याण बालक छात्रावास केकेएम कॉलेज पाकुड़ 1932 खतियान आधारित नियोजन नीति के विरोध में छात्र संगठनों के द्वारा बुलाये गए झारखंड बंद का असर पाकुड़ में भी देखने को मिल रहा है. सैकड़ों की संख्या में छात्र संगठनों के सदस्य छात्रों के साथ मिलकर सड़क पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे है. काफी संख्या में छात्र हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के द्वारा बनाये गए नियोजन नीति के खिलाफ सड़क पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे है. छात्र शहर के सिद्धू-कान्हू पार्क उपायुक्त आवास के समीप सड़क पर बैठ गए और प्रदर्शन कर रहे है.झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन ने आज बुधवार को झारखंड बंद बुलाया है. यूनियन राज्य में चल रही वर्तमान नियोजन नीति का विरोध कर रही है. 1932 आधारित खतियान नीति लागू करने की मांग की जा रही है. बंद के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट है. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. मौके पर मौजूद वीडियो शफीक आलम नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार अपने दल बल के साथ मौके पर मौजूद छात्र संगठनों के बंद को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी 24 जिलों को अलर्ट किया है. मौके पर उपस्थित आदिवासी छात्र संघ पाकुड़ बजल टू डू वरिष्ठ छात्र नायक चेतन मुर्मू उप छात्र नायक छात्र नेता कमल गुरु के अलावे सैकड़ों आदिवासी छात्र मौजूद थे

IMG 20230419 WA0012
IMG 20230419 WA0011

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!