स्वराज सिंह
शनिवार को बाजार समिति के मैदान में भोगनाडीह के लिए रवाना होने को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है,लगभग 140 बसों की कतार बाजार समिति और कई प्रखंडों को भेजा गया। कल साहिबगंज जिले के प्रखंड भोगनाडी, में होने वाले झारखंड के वर्तमान सीएम चंपई सोरेन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें की पाकुड़ जिला अंतर्गत कल 6649 लोगों को सरकार के द्वारा मिलने वाली योजनाओं का लाभ दिया जाना है।जिसको लेकर पाकुड़ जिला अंतर्गत कुल 140 बसों में सभी लाभुकों को जिला साहिबगंज के भोगनाडीह पंचायत में ले जाने हेतु जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। पाकुड़ जिला प्रशासन द्वारा बंगाल से कुल 140 बस को सभी लाभुकों को भोगनाडीह ले जाने के लिए मंगवाया गया है,चुकी पाकुड़ जिला समेत सीमावर्ती जितने भी जिला है वहां पर्याप्त बसों की कमी है। जिसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा सीमावर्ती पश्चिम बंगाल से बसों को भाड़े पर मंगवाया गया है।




