Search

May 11, 2026 8:55 pm

दिशोम गुरु शिबू सोरेन का मनाया गया 81वें जन्मदिन, मरीजों के बाँटा फल फ्रूट व कंबल।

राजकुमार भगत

पाकुड़। जिले के झामुमों कार्यकर्ताओं द्वारा झामुमों के केंद्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के 81वें जन्मदिन पर जिलाध्यक्ष श्याम यादव एवं सचिव सुलेमान बास्की के संयुक्त नेतृत्व में जिले के झामुमो कार्यालय में केक काट कर दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र को खिलाया, और गुरुजी के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की । कार्यकर्ताओं ने लाडू बाट कर खुशी जाहिर किया, सोनाजोड़ी स्थित सदर अस्पताल में सैकड़ों मरीजों के बीच कंबल व फल फ्रूट का वितरण किया गया।मौके पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, सचिव सुशीला देवी,अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष हबीबुर्रहमान, युवा मोर्चा जिला सचिव उमर फारुख, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष एवं केंद्रीय समिति दीपू मुर्मू, बुद्धिजीवी मोर्चा उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार, पाकुड़ प्रखण्ड अध्यक्ष मुसलेउद्दीन शेख, उपाध्यक्ष अजफरूल शेख, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह , जिला सोशल मीडिया सदस्य प्रकाश सिंह, प्रखण्ड अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, सुशील हेंब्रम, अब्दुल हलीम अंसारी, नवीन कुमार सिंह , जमीऱुल शेख, फुरकान शेख, बारीक शेख, सद्दाम शेख,आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

img 20250111 wa003461344737867737140

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!