Search

June 13, 2026 5:32 pm

1008 दीपों से सुसज्जित मंदिर में दर्शन के लिए उमड़े भक्त।

राजकुमार भगत

पाकुड़। प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर भगत पाड़ा मंदिर में सुबह से ही विशेष पूजा पाठ का अनुष्ठान जारी रहा। संध्या समय दीपोत्सव का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर भगत पाड़ा मंदिर में 1008 दीपों से सुसज्जित किया गया एवं दीपों से जय श्री राम लिखा गया जिसे देखने के लिए सैकड़ो लोग उपस्थित हुए एवं सेल्फी ली। मंदिर के सदस्य कैलाश प्रसाद भगत ने बताया कि मंदिर में सुबह से ही अनुष्ठान जारी है। दोपहर में प्रसाद का वितरण किया गया एवं संध्या काल में महाप्रसाद का आयोजन किया गया ।हजारों भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया एवं भगवान श्री राम के मंदिर में स्थापित भव्य रूप का दर्शन किया।

img 20240122 wa01084814880198971870492
img 20240122 wa01075392010997058854441

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!