प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) थाना क्षेत्र के कुकुरडूबा में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष में एक की मौत वहीं चार अन्य लोगो की घायल होने का मामला प्रकाश में आया है।मिली जानकारी कुकुरडूबा निवासी नेपाल मरांडी घर बना रहा था तभी पड़ोसी फिलिप किस्कू ने कार्य को रोका इतने में दोनों में कहा सुनी होने लगा कहा सुनी मारपीट में तब्दील हो गया। नेपाल मरांडी सहित पूरा परिवार ने मिलकर फिलिप किस्कू को मारने लगा तभी बीच बचाव करने आए डोली सोरेन, रावण किस्कू, कालिदास किस्कू, संटू किस्कू को भी मारकर घायल कर दिया, फिर नेपाल मरांडी सहित पुरे परिजन फरार हो गया।आनन फानन परिजनों ने उक्त सभी घायलों को सदर अस्पताल पाकुड़ पहुंचाया गया जहां से फिलिप किस्कू को दुमका रेफर कर दिया जहां उनका ईलाज के क्रम में मौत हो गया। थाना प्रभारी अरुणिमा बागे ने बताया कि दो पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर मारपीट में ईलाज के क्रम में फिलिप किस्कू का मौत हुआ है।मृतक के भाई के लिखित आवदेन पर हत्या का केस दर्ज हो गया है। आठ से दस नामयुक्त अभियुक्त बनाया गया।सभी फरार है।







