Search

May 16, 2026 5:01 am

झामुमो प्रखंड कार्यलय मे गणतंत्र दिवस एवं 2 फरवरी झामुमो स्थापना दिवस मानने को लेकर बैठक सम्पन्न।

इकबाल हुसैन

महेशपुर झामुमो प्रखंड कार्यालय मे बुधवार को झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां के अध्यक्षता मे एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे गणतंत्र दिवस मनाने एवं 2 फ़रवरी को झामुमो स्थापना दिवस दुमका मे मनाने को लेकर चर्चा किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अध्यक्ष श्याम यादव मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक का संचालन प्रखंड उपाध्यक्ष रुहुल अमीन ने किया जिसमे बैठक की मुख्य उद्देश्य 45 वा झारखंड स्थापना दिवस दुमका की तैयारी को लेकर की गईं जिसमें प्रखंड के सभी पंचायत से अध्यक्ष सचिव साथ ही साथ पंचायत स्तर के सभी पदाधिकारी सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित हुए सभी पंचायत अध्यक्ष सचिव ने अपने बारी-बारी से अपने बातों को रखने का काम किया। मौक़े पर झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने कार्यकर्ताओं को संबिधित करते हुए कहा की दुमका के लिए रवाना स्थापना दिवस सफल आयोजन को लेकर रूपरेखा तैयार करते हुए कार्यकर्ताओं का दायित्व का निर्वहन करने का निर्देश दिया साथी हेमंत सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहचाने और केंद्रीय सरकार वादा खिलाफी पर अवगत कराया। इस वर 2 फरवरी को झामुमो कार्यकर्ताओं ने ढोल ,नगाड़े, पार्टी झंडा, बैनर, जोश उमंग के साथ स्थापना दिवस में उपस्थित होने के लिए दुमका रवाना होंगे।बैठक में 26 जनवरी‎ गणतंत्रता दिवस मनाने को लेकर भी चर्चा की गयी चर्चा‎ के बाद निर्णय लिया गया की झामुमो प्रखंड कार्यालय मे सुबह 10:10 बजे माननीय विधायक‎ प्रो.स्टीफन मरांडी के हाथों झंडोतोलन किया जाएगा।बैठक मे महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोशीफिना हेमब्रम,जीप सदस्य समसून मुर्मू,सांसद प्रतिनिधि कुणाल अलफ्रेंड हेमब्रम, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अब्दुल वदूद, प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष नशीम अहमद,प्रखंड उपाध्यक्ष बुदल यादव,अरसाद मण्डल,अख़लाकुर अंसारी, सलाउद्दीन अंसारी,कालिदास सोरेन, स्टेफन हांसदा, अनीता मुर्मू,बिनीता मरांडी सहित सैकड़ो पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित हुए।।

img 20240124 wa00353436985126623546537

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!