Search

June 10, 2026 3:52 am

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसी महत्वाकांक्षी योजना को लेकर सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को सपथ दिलाया गया।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग झारखंड सरकार के निर्देशानुसार बाल विकास परियोजना कार्यालय पाकुड़िया में बुधवार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना का शपथ सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को दिलाया गया । इस अवसर पर सेविकाओं को शपथ दिलाते हुए पर्यवेक्षिका मंदोदरी देवी ने बेटियों के महत्व के बारे में बताया तथा बेटियों की सुरक्षा व शिक्षा बारे विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना भारत सरकार की एक पहल है जिसे वर्ष 2015 में आरंभ किया गया था। इस योजना का मुख्य उद्देश्य लिंग आधारित लिंग चयनात्मक उन्मूलन को रोकना, बालिकाओं के अस्तित्व और सुरक्षा को सुनिश्चित करना और बेहतर शिक्षा प्रदान करना है। मौके पर पर्यवेक्षिका अगथा हांसदा, मोंगलबांध के पंचायत समिति सदस्य दीपक साह,टी आर वाय सोनालिशा हाजरा, सहायक मोहन गुप्ता सहित सभी केंद्र के सेविका उपस्थित थी।

img 20240124 wa00395206536510965385045

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!