Search

May 16, 2026 2:15 am

जीएस क्लब सिंदरी के ओर से 3 दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड क्षेत्र के सीतारामपुर पंचायत अंतर्गत जीएस क्लब सिंदरी की ओर से तीन दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल खेल का आयोजन किया गया। जिसमे कुल 16 टीमों के बिच मुकाबला हुआ । फुटबॉल खेल मे मुख्य अतिथि के रूप मे सांसद प्रतिनिधि कुणाल अलफ्रेंड हेमब्रम, झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष जेम्स सुशील हेमब्रम सहित अन्य शामिल हुए।खेल कमिटी के अध्यक्ष बोने हांसदा ने जानकारी देते हुए बताया की तीन दिवसीय फुटबॉल खेल का आयोजन किया गया है।आज फुटबॉल खेल का फाइनल मैच एफसी चेन्नई सेंटर वनम एफसी कनकपुर की टीम के बिच हुआ।जिसमे एफसी चेन्नई सेंटर की टीम ने एफसी कनकपुर को एक गोल से पराजित किया।वही इस प्रतियोगिता मे विजेता टीम को 10 हजार रूपये एवं उपविजेता टीम को 8 हजार रूपये नगद देकर मुख्य अतिथिओ के हाथों सम्मानित किया।इस अवसर पर राजेंद्र हांसदा, साइमन मुर्मू, मनोज मरांडी, नरेश हांसदा, साहेब मुर्मू, नजरुल अंसारी खेल कमिटी के सचिव अशोक हांसदा, कोषाध्यक्ष चुनु मुर्मू समेत सैकड़ो खेल प्रेमी मौजूद थे।

img 20240125 wa00398562696148831635922
img 20240125 wa00402783098365134240600

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!