Search

May 16, 2026 2:15 am

गणतंत्र दिवस के रंग में रंगा धर्मखांपाडा और डीएवी स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से छात्रों ने मोहा मन।

बजरंग पंडित

75 वां गणतंत्र दिवस पर महेशपुर प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर सरकारी कार्यालय, विद्यालय व पार्टी कार्यालयों में झंडाउत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी. इस अवसर पर डीएवी स्कूल और धर्मखांपाडा विद्यालय सहित अन्य विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. वही एसडीपीओ महेशपुर नवनीत हेम्ब्रम ने डीएवी स्कूल और सेवानिवृत्त शिक्षक मोफिजुद्दीन शेख ने धर्मखांपाडा विद्यालय में झंडोत्तोलन कर कार्यक्रम का दीप जलाकर उद्घाटन किया. कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया. वही अतिथियों के हाथों बच्चों को पुरस्कृत किया गया. मौके पर कृष्णा यादव, सलमा खातून, कुतुबुद्दीन शेख, एनामुल शेख, नुसरत परबीन, पिरीना खातून, झरना परवीन, असित दास, डीएवी स्कूल के प्रचार्या डॉ. शिवनारायण सिंह, कुलदीप उपाध्याय, राजीव कुमार, बीपी शाही विकास कुमार सहित अन्य मौजूद थे

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!