राजकुमार भगत
पाकुड़ । आजादी के 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित बाल विद्यापीठ विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय ध्वज लहराया गया एवं राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई एवं खेलकूद का आयोजन किया गया। सूरज कुमार एवं दीपांजन कुमार दास ने स्काउट के छात्रों के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी प्राचार्य राजकुमार भगत ने झंडोतोलन किया। इस अवसर पर श्री भगत ने बच्चों को गणतंत्र दिवस से संबंधित जानकारी दी। मौके पर विद्यालय के शिक्षक नवमी कुमारी, रिचा कुमारी,ज्योति कुमारी, एलीशा कुमारी , फुलमुनी मुर्मू,रामधन मुर्मू, गंगासागर पंडित, जोगेंद्र तिवारी, सितेश कुमार आदि उपस्थित रहे।





