स्वराज सिंह
झालसा रांची के निर्देशानुसार आज जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ बाल कृष्ण तिवारी के निर्देश पर सचिव अजय कुमार गुड़िया के मार्गदर्शन में ओरियंटेशन सह पीएलवी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ मो नुकुमुद्दीन शेख ने पीएलवी के कार्य की समीक्षा की । नालसा के सभी योजनाओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कई कानूनी जानकारी पीएलवी को दी गई। मौके पर पीएलवी कमला राय गांगुली पिंकी मंडल, मैनुल शेख, उत्पल मंडल, चंद्र शेखर घोष, खुदू राजवंशी, मोकमाउल शेख, नीरज कुमार राउत उपस्थित रहे।






