Search

May 15, 2026 11:10 pm

नीतीश कुमार रंग बदलने में गिरगिटों को दे रहे हैं कड़ी टक्कर: आलमगीर।

बिहार के साथ विश्वासघात को बिहार की जनता माफ़ नहीं करेगी: आलमगीर।

सतनाम सिंह

पाकुड़: बिहार में आई अचानक सियासी बदलाव पर कांग्रेस नेताओं ने भी नीतीश कुमार को निशाने पर लिया है।इसे लेकर झारखंड कांग्रेस विधायक दल के नेता और झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। आलमगीर आलम ने कहा कि जनता द्वारा दी गई 5 साल का मैंडेट का बिहार के नेता ख्याल नहीं रखते ,आज बिहार में ऐसी स्थिति खड़ी कर दी गई है कि बिहार की लोकतंत्र ने जो उन्हे ताकत दी उससे 5 साल बाद सरकार बना भी सकते हैं और उसे उखाड़ कर फेंक भी सकते हैं।लेकिन आज बिहार के परिदृश्य ऐसा है कि ऊपर से नेता आकर इसको तोड़ो उसको छोड़ो और उसको जोड़ो का काम कर रहे हैं।जो बिहार की जनता के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। यह बिहार की लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है, इससे बुनियादी ढांचा धीरे-धीरे कमजोर होता चला जाता है,लेकिन जनता की आवाज सर्वोपरि होती है, बिहार में आज जनता की बातों को धीरे-धीरे कमजोर करने का काम किया जा रहा है।इसी स्थिति को देखते हुए राहुल गांधी ने देश भर में न्याय यात्रा की शुरुआत की है और देशभर के लोगों को एकजुट होने का आह्वाहन कर उन्हें उनके हक और अधिकार दिलाने का के लिए वे सड़क पर निकल आए हैं। मंत्री आलम ने बिहार के नेता पर तंज कसते हुए कहा कि नेता एक कहते थे मरते दम तक हम बीजेपी में नहीं जाएंगे और एक नेता कह रहे थे कि मिट्टी में मिल जाऊंगा पर भाजपा में कभी नहीं मिलूंगा।यह बात हम बिहार की जनता को बताना चाहते हैं नेताओं का क्या हाल है जो जनता चुनकर उन्हें मैंडेट देकर सरकार बनाने का मौका देती है, उसका भी ख्याल बिहार के नेता नहीं रख पा रहे हैं। उक्त बाते आलमगीर ने राहुल की झारखंड यात्रा की तैयारी को ले कार्यकर्ताओ संग बैठक के बाद मीडिया से कही।

img 20240128 wa00404399032435585877054

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!