Search

May 15, 2026 6:57 pm

बीस महिलाओं का निःशुल्क बंध्याकरण का सफल ऑपरेशन किया गया।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत मंगलवार को महिलाओं का निःशुल्क बंध्याकरण का सफल ऑपरेशन सर्जन डॉ पंकज कुमार विराजी ने किया । इस दौरान प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव से पहुँची कुल 20 महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया । आपरेशन के बाद महिलाओं को सभी जरूरी दवा एवं अन्य सामग्री दिया गया । मौके पर सभी लाभार्थियों को उनके खाते में दो हजार रुपये और उत्प्रेरकों को तीन तीन सौ रुपया करके हस्तांतरित किया गया । मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ भरत भूषण भगत , डॉ सफीउल ओला सहित ए एन एम बसंती टुडू ,बबिता कुमारी ,अनुपम रोनडा, मंजू लता हेमरोम, पिंकी शीला टुडू,ज्योत्स्ना मुर्मू, कल्पना कुमारी, शीला कुमारी,नित्या कुमार पाल सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे । डॉ भरत भूषण भगत ने बताया कि यहां नियमित रूप से बंध्याकरण किया जाता है । जरूरतमंदों को इसका लाभ उठाने की अपील की ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!