बीईईओ एवं वरीय पदाधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार के आरोप में उपायुक्त के निर्देश डीएसई ने की कार्रवाई।
धीरेन साहा
उपायुक्त के निर्देश पर जिला शिक्षा अधीक्षक मुकुल राज ने कार्य में लापरवाही व अभद्र व्यवहार के आरोप में उत्क्रमित +2 विद्यालय शहरग्राम में सहायक शिक्षिका के पद पर कार्यरत रेखा कुमारी को निलंबित कर दिया है। जिला शिक्षा अधीक्षक ने बताया कि शिक्षका पर विद्यालय के प्रभारी प्रधान अध्यापक द्वारा कर्तव्य के निर्वहन में मनमानी करने की शिकायत की गई थी। इसके अलावा प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी व अपने वरीय पदाधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप है। उपायुक्त ने शिक्षिका द्वारा आचरण के विरुद्ध कार्य करने एवं वरीय पदाधिकारी के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय पाकुड़िया प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कार्यालय किया गया है। साथ ही उपस्थिति के आधार पर जीवन निर्वाह भत्ता नियमानुसार देय होगा।





