Search

May 13, 2026 9:53 am

जलाशयों को निकट रहने वाले स्थानीय नाविक पर्यटन मित्र ले सकेंगे निशुल्क प्रशिक्षण।

राजकुमार भगत

पाकुड़। पर्यटन कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार द्वारा राष्ट्रीय जलक्रीड़ा संस्थान, गोवा के सहयोग से झारखण्ड राज्य के जलाशयों, जलप्रपातों के निकट रहने वाले स्थानीय नाविक, पर्यटन मित्र एवं प्रशिक्षण के लिए अन्य इच्छुक अभ्यर्थी जिनकी आयु दिनांक -15 फरवरी 24 को न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 50 वर्ष के मध्य हो, प्रशिक्षण हेतु खेलगाँव, राँची – कांके जलाशय, राँची, पतरातू जलाशय, रामगढ़ में “लाइफ सेविंग टेक्नीक्स वाटर – स्पोर्ट (एलएसटी – WS), पावर बोट हैंडलिंग – टेलर -Tiller (पी बी एच – टी) व पर्सनल वाटरक्राफ्ट ( जे ई टी -एस के आई) ट्रेनिंग ” कार्यक्रम आयोजित किया जाना है।उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम, नये प्रशिक्षुओं के लिए लगभग 02 (दो) सप्ताह का होगा। पूर्व में लाइफ सेविंग Techniques ट्रेनिंग में प्राप्त लाइसेंस प्रशिक्षुओं के लिए लाइसेंस रेवलाइडेशन रिनुअल कार्यक्रम लगभग 01 (एक) सप्ताह का होगा।
इच्छुक अभ्यर्थी विहित प्रपत्र में आवेदन पर्यटन निदेशालय, झारखंड, राँची को उपलब्ध करायेंगे।
प्रशिक्षण निःशुल्क दिया जाएगा, उक्त प्रशिक्षण के समाप्ति पर सफल उम्मीदवारों को लाइसेंस दिया जाएगा, जिसकी वैधता दो (02) वर्षों की होगी। पशिक्षण के लिए उम्मीदवारों का चयन प्राथमिकता के आधार पर “पहले आये पहले पाये” के आधार पर किया जाएगा। आनलाईन आवेदन विभागीय वेब साईट (https://tourism.jharkhand.gov.in) से प्राप्त कर सकते है) अंतिम तिथि 23.02.2024 है।
उम्मीद्वार आवेदन प्रपत्र एंव अन्य सम्बंधित जानकारियां विभागीय वेब साईट(https://tourism.jharkhand.gov. पर प्राप्त कर सकते हैं।उम्मीदवार के लिये 3 मिनट में 100 मोटर को तैराकी आवश्यक पात्रता-शर्त्त है। उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास होना चाहिए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!